*TV 20 NEWS ||LUCKNOW: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत*
• उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत
लखनऊ, दिनांक 25 जून, 2026, आज केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश में कृषि] ग्रामीण विकास तथा किसानों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के मध्य बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इन योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास देश और प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। किसानों, ग्रामीण युवाओं] महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश में कृषि, ग्रामीण विकास, ग्रामीण आधारभूत संरचना, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण तथा ग्रामीण आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और उत्तर प्रदेश के विकास प्रयासों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ आगमन के दौरान दोनों नेताओं के मध्य कृषि विकास, ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार] प्राकृतिक खेती] जल संरक्षण] किसान कल्याण कार्यक्रमों तथा ग्रामीण रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री के प्रदेश आगमन को उत्तर प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से किसानों और ग्रामीण जनता के जीवन स्तर में और अधिक सुधार होगा तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।






