*TV 20 NEWS ||BHADOHI:मोहर्रम पर भदोही में आज दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू, गोपीगंज और भदोही कस्बे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद*
*आवश्यक सूचना*
*जनपद भदोही*
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी मोहर्रम त्यौहार-2026 के अवसर पर कस्बा गोपीगंज में ताजिया जुलूस एवं अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत *दिनांक 26.06.2026 को दिन में 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे के बाद तक भारी व छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।* सुचारू व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आमजन से सहयोग अपेक्षित है।
*डायवर्जन प्लान*
*विशेष डायवर्जन:* जनपद मीरजापुर से आने वाले सभी भारी वाहन जो वाया चेतगंज, गोपपुर होते हुए गोपीगंज को आते हैं, उन्हें चिल्ह से वाया औराई डायवर्ट किया जाएगा।
*थाना गोपीगंज अन्तर्गत:*
कठौता कट, गिराई/दानूपुर मार्ग और झिरिया कट से किसी भी प्रकार के वाहनों का गोपीगंज कस्बे में प्रवेश निषेध रहेगा।
ज्ञानपुर से आने वाले वाहनों को फूलबाग कट से डायवर्ट किया जाएगा।
वाराणसी से मीरजापुर जाने वाले वाहन बड़े शिव मन्दिर से तथा मीरजापुर से आने वाले वाहन बड़े शिव मन्दिर कट से ही वाराणसी की तरफ डायवर्ट रहेंगे।
गोपपुर चौराहे से वाहनों को रैपुरी गांव होते हुए नेशनल हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पड़ाव से कोई भी वाहन रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाएगा।
*थाना भदोही अन्तर्गत:*
रजपुरा चौराहा से इन्द्रामिल व नेशनल तिराहे की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, भदोही कस्बे में प्रवेश बंद रहेगा।
एकमा तिराहा और फूलन देवी/पकड़ी तिराहा से किसी भी वाहन को कस्बा भदोही में नहीं आने दिया जाएगा।
*थाना ज्ञानपुर अन्तर्गत:*
उगापुर की तरफ से नहर के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को सिंहपुर नहर पुलिया से हरदेवपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
*नोटः उपरोक्त डायवर्जन से आपातकालीन वाहन (जैसे- एम्बुलेन्स, फायर सर्विस आदि) पूर्णतः मुक्त रहेंगे।*






