*TV 20 NEWS || BALLIA:बलिया में पुलिस मुठभेड़ में 18 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*
*क्रैक डाउन*
*दिनांक-26.06.2026*
*####################################################*
*जनपद बलिया*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया टीम द्वारा 01 नफर हिस्ट्रीशीटर/शातिर गौ तस्कर/बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार ।*
*उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 26.06.26 समय 00.30 बजे रात्रि कोतवाली बलिया नगर पुलिस के द्वारा शिवरामपुर घाट रोड पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग की जा रही है कि जरिए मुखबिर सूचना मिली की एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से थाना फेफना से गौतस्करी का वांछित अभियुक्त मदन मोहन उर्फ़ डब्लू महावीर घाट से शिवरामपुर घाट की तरफ जा रहा है, पुलिस वालों के द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास आ रही स्कार्पियो गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो गाड़ी घुमा कर किनाराम घाट की तरफ भागने का प्रयास किया कि पुलिस पार्टी के द्वारा बदमाश का पीछा किया गया पुलिस पार्टी से घिरता देख बदमाश द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1. मदन मोहन उर्फ़ डब्ल्यू पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी इच्छा चौबे का पूरा थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी, पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश मदन मोहन उर्फ डब्लू शातिर गौतस्कर है तथा थाना नरही का हिस्ट्रीशीटर है थाना फेफना से गौतस्करी के अपराध में वांछित है तथा घायल के विरुद्ध कुल 18 मुकदमे दर्ज है, घायल बदमाश मदन मोहन उर्फ बबलू यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश मदन मोहन उर्फ़ डब्ल्यू के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एक अदद जिंदा कारतूस.315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315.बोर और एक अदद स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर की बरामद हुई ।*
अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*सादर सूचनार्थ*
*पुलिस अधीक्षक बलिया ।*






