*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद, अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*● मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*● घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद, अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.06.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर भैंस को नहलाने के दौरान पानी पड़ोसी की दीवार पर चले जाने की बात को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने के संबंध में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.06.2026 को थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्रीकेश वर्मा पुत्र विक्रम बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 34 वर्ष को ग्राम चनैता मोड़ के पास से समय 17:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*बरामदगी-*
• घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 214/2026, धारा 115(2)/352/351(3), 109(1) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
• श्रीकेश वर्मा पुत्र विक्रम बहादुर वर्मा, निवासी ग्राम चनैता, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 34 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उक्त गिरफ्तारी थाना अतरौलिया पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक देवीशंकर पाण्डेय एवं आरक्षी अमित तिवारी शामिल रहे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की।






