*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवकों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*● ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवकों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*● इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर रील/वीडियो पोस्ट करने वाले युवकों की काउंसलिंग, बीएनएसएस के तहत की गई निरोधात्मक कार्यवाही*

*ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस कार्रवाई-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना पवई पुलिस द्वारा ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
*घटना का विवरण-*
अभियान के दौरान संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विभिन्न नामों से गैंग बनाकर रील एवं वीडियो पोस्ट कर क्षेत्र में रौब एवं दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे कृत्यों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए थाना पवई पुलिस द्वारा संबंधित युवकों को चिन्हित किया गया।
इसी क्रम में *अमन यादव पुत्र जालिम यादव निवासी चकिया बहरामपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ एवं रजनीश विश्वकर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा निवासी चकगुलरा दावनपारा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़* को थाना परिसर बुलाकर उनके अभिभावकों की उपस्थिति में काउंसलिंग की गई। उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
*जन-जागरूकता संदेश-*
आजमगढ़ पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने, सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता करने एवं सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, हथियारों का प्रदर्शन अथवा दहशत फैलाने वाले वीडियो/रील पोस्ट करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन वज्रपात के तहत कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
*पुलिस टीम-*
उक्त कार्रवाई थाना पवई पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती एवं आरक्षी विकास यादव शामिल रहे।