*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मानव तस्करी प्रकरण में आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले की वांछित महिला अभियुक्ता दबोची गई*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना- रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*🔹 मानव तस्करी प्रकरण में आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले की वांछित महिला अभियुक्ता दबोची गई*
*🔹 नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने के मामले में वांछित सह-अभियुक्ता गिरफ्तार*

*➡️ पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक 12.10.2024 को वादी मुकदमा थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर उनकी नाबालिग बहन को अभियुक्त सुनील यादव द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 395/2024 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना में अभियुक्त अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी तथा पीड़िता के अज्ञात क्रेता का नाम प्रकाश में आया।
प्रकरण में मुख्य अभियुक्त सुनील यादव एवं अनिल यादव को दिनांक 03.12.2024 तथा अभियुक्ता श्रीमती देवी को दिनांक 05.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष वांछित सह-अभियुक्ता पुष्पा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।
*➡️ गिरफ्तारी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रदेव यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.2026 को ग्राम चिलबिली रोड सपहा पाठक तिराहा से वांछित सह-अभियुक्ता पुष्पा पुत्री श्रीराम को समय 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दी गई तथा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*➡️ पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 395/2024 धारा 137(2), 87, 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*➡️ गिरफ्तार अभियुक्ता-*
पुष्पा पुत्री श्रीराम, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम नकीब खोजौली, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
हाल पता- पत्नी मुकेश दान, ग्राम खिलेरिया, थाना सरदारशहर, जनपद चूरू (राजस्थान)।
*➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 चन्द्रदेव यादव थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 सुमित सिंह थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
म0का0 आरजू थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
का0 सिकन्दर बासफोर थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ पुलिस नाबालिगों के विरुद्ध अपराध एवं मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।