*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 29.06.2026*
*थाना- दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 घटना में प्रयुक्त 02 डंडे व 01 लोहे की सरिया बरामद, अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया*

*➡घटना का विवरण*
दिनांक 27.06.2026 को थाना दीदारगंज क्षेत्र के ग्राम अमनावे में गेहूं चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों एवं लोहे की सरिया से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।
उक्त प्रकरण में वादी उ0नि0 पंकज कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 122/2026 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे।
*➡गिरफ्तारी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में दिनांक 29.06.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा कुशलगांव बस स्टैंड से तीनों वांछित अभियुक्तों को समय 08:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सुरजीत राजभर पुत्र छोटेलाल राजभर
2. विशुन उर्फ विष्णु राजभर पुत्र छोटेलाल राजभर
3. अंगेश राजभर पुत्र छोटेलाल राजभर
निवासीगण ग्राम टड़िया महुजा नेवादा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
➡पूछताछ
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*➡बरामदगी*
02 अदद डंडे
01 अदद लोहे की सरिया (घटना में प्रयुक्त)
*➡पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 122/2026, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*➡गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव
का0 शिवपाल सिंह
रि0का0 सत्यम कुमार यादव
रि0का0 संदीप पटेल
जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सतत प्रतिबद्ध है।