*TV 20 NEWS ||सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से विधायक विनय वर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट*

 

 

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विनय वर्मा के साथ राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार विपिन कुमार सोनी को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट एवं सौजन्य मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। महामहिम राज्यपाल ने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनसेवा एवं सामाजिक समरसता के प्रति अपने विचार साझा करते हुए सकारात्मक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विधायक श्री विनय वर्मा ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों से महामहिम को अवगत कराया। वहीं विपिन कुमार सोनी ने सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।
मुलाकात के दौरान महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय अवसर बताया। विपिन कुमार सोनी ने कहा कि महामहिम का मार्गदर्शन समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर सभी ने महामहिम राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।