जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ( जे.पी.आई)के प्रदेश पदाधिकरियों की बैठक एवं सदस्यता ग्रहण समारोह कार्यक्रम यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित किया गया है। पार्टी प्रमुख शशांक शेखर सिंह पुष्कर के नेतृत्व में भाजपा,सपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग बड़ी संख्या में जेपीआई की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। आगामी दिनों में छात्रों,नौजवानों, बेरोजगारों एवं जनहित के सवालों पर सदैव संघर्ष करने वाले युवा नेता शशांक शेखर सिंह पुष्कर अन्य दलों के लिए मुश्किल खड़ा कर सकते हैं। आउटसोर्सिंग जैसे मुद्दों पर लगातार मुखर युवा नीति,रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा,पेपर लीक, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में लगातार सक्रिय रहने वाले पार्टी प्रमुख शशांक शेखर सिंह पुष्कर राजनीतिक दलों को घेरते हुए नजर आयेंगे। पार्टी प्रदेश में अपनी जड़े मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है आने वाले दिनों में निश्चित रूप से कोई बड़ा परिवर्तन दिखाई दे सकता है। युवाओं एवं जमीनी स्तर पर एक ईमानदार एवं सकारात्मक विचार के रूप में पहचान बना चुके शशांक शेखर सिंह पुष्कर जनता के सामने एक बेहतर विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं।
शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने यूपी प्रेस क्लब में संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर प्रेस वार्ता भी करेंगे इसके लिए प्रेस प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि समाज के जागरूक एवं जिम्मेदार व्यक्तियों से अपील करते हैं कि आदर्श समाज के निर्माण हेतु छात्र,युवा, बेरोजगार,महिला, मजदूर, किसान,व्यापारी, शिक्षक, पत्रकार, अधिवक्ता बंधु सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें।






