*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अण्डर-15 एशियन बालक कुश्ती चैम्पियनशिप थाइलैण्ड में आजमगढ़ के विवेक चौहान ने 85 किग्रा0 भार में जीता गोल्ड मेडल*
*अण्डर-15 एशियन बालक कुश्ती चैम्पियनशिप थाइलैण्ड में आजमगढ़ के विवेक चौहान ने 85 किग्रा0 भार में जीता गोल्ड मेडल*
आजमगढ़ 3 जुलाई 2026
एशियन कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अण्डर-15 एशियन बालक कुश्ती चैम्पियनशिप थाइलैण्ड में दिनांक 26 जून से 30 जून, 2026 तक किया गया। उक्त चैम्पियनशिप में भारतीय टीम से आजमगढ़ के विवेक चौहान ने प्रतिभाग कर 85 किग्रा0भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रौशन किया। पूर्व में विवेक चौहान स्थानीय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में श्री जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी/कुश्ती प्रशिक्षक एवं श्री गोविन्द यादव खेलो इण्डिया कुश्ती प्रशिक्षक की देख रेख प्रशिण प्राप्त कर रहे थे। वर्तमान समय में आवासीय कुश्ती छात्रावास गोरखपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। विवेक चौहान जनपद आजमगढ़ ग्राम चन्दौका पठखौली आजमगढ़ के निवासी है। इनके पिता जी कीसान है, यह अपने ग्राम से स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास करने हेतु साइकिल से आते थे। इनकी मेहनम लगन के बदौलत वर्ष 2025 में इनका कुश्ती खेल छात्रावास गोरखपुर में चयन किये गये। इनकी बहन प्रिया चौहान भी राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाडी है। दिनांक 01 जुलाई, 2026 को आगमन पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में श्री सिराजुद्दीन क्रीडाधिकारी एवं श्री जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी व समस्त प्रशिक्षकगण द्वारा विवेक चौहान को माल्यर्पाण एवं पुरस्कृत कर भव्य स्वागत किया गया पुरा स्टेडियम परिवार इनकी उपलब्धी हर्ष व्यक्त करते हुए आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।






