*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03.07.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
🔹*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
🔹*थाना जहानागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️ *घटना का विवरण/ इतिहास*
दिनांक 01.07.2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 74, 333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
➡️ *गिरफ्तारी का विवरण*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत घटना उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश के क्रम में दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त शैलेष गुप्ता को समय लगभग 05:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त*
*शैलेष गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी ग्राम बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 32 वर्ष*
➡️ *पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0-141/2026 धारा 74, 333, 65(1) बीएनएस व धारा 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
➡️ *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
* उ0नि0 शिवम त्यागी
* रि0का0 अर्पित दूबे
* का0 श्रीप्रकाश सिंह






