रिपोर्ट – आशा राम वर्मा:प्लेस – अम्बेडकरनगर यूपी

स्लग – STF का शिकंजा, एक लाख का इनामी ढेर
एंकर
अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर…
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मारा गया बदमाश कानपुर नगर का रहने वाला था और उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से एसटीएफ के रडार पर था।
यह मुठभेड़ अम्बेडकरनगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास हुई, जहां एसटीएफ और बदमाश के बीच हुई जवाबी फायरिंग में इनामी अपराधी ढेर हो गया।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और मौके से बरामद हथियार व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






