*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, होमगार्ड कार्यालय परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला कमांडेंट ने किया वृक्षारोपण*
आजमगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन के संकल्प के साथ बेलईसा जगदीशपुर मौजा स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय हेतु आवंटित भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर और जिला कमाण्डेंट होमगार्ड विनोद झा की गरिमामयी उपस्थिति में पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं अन्य होमगार्ड और कर्मियों ने भी पौधे लगाए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हर नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
जिला कमांडेंट ने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी ब्लॉकों में भी होमगार्ड द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, कार्यालय परिसरों और अपने घरों के आस-पास पौधेरोपण करने के साथ रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके पालन-पोषण का भी संकल्प लिया। इस पूरे अभियान और कार्यक्रम के दौरान सीए मनोज पाण्डेय, से बी.ओ. शैलेंद्र, रितेश, भीम सिंह सहित अन्य मान्धाता व होमगार्ड उपस्थित रहे।






