*TV 20 NEWS || AZAMGARH :केशव मौर्य के बयान पर सपा का पलटवार, भाजपा पर पिछड़ों की अनदेखी का आरोप*

प्रेस विज्ञप्ति,
दिनांक-12.07.2026

जनपद-आजमगढ़ में दिनांक 11.7.2026 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आजमगढ़ में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भा.ज.पा. अखिलेश यादव के पी.डी.ए को अब केशव प्रसाद मौर्य जी भी कहने लगे हैं कि असली पी.डी.ए. हम लोग हैं।
जबकि कार्यक्रमों में कुर्सी नहीं स्टूल मिलता है ये पिछड़ों का अपमान करते हैं।
ऐसे लोग अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी पर कमेंट करते हैं।
आज पी.डी.ए. समाज एकजुट होकर अखिलेश यादव जी के साथ खड़ा हो गया है। केशव प्रसाद मौर्या जी मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह हर चुनाव में मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं और विधानसभा का चुनाव भी हार जाते हैं यह लोग भा.ज.पा के लीडर नहीं,लोडर हैं यह पिछड़ों को धोखा दे रहे हैं योगी सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लूटा जा रहा है करीब 90000 नियुक्ति में 12000 पिछड़े, दलित आरक्षण कोटे की लूट हुई और सामान्य वर्ग को दे दी गई एक बार भी केशव प्रसाद मौर्य का बयान नहीं आया यह लोग भा.ज.पा.में केवल अपनी नौकरी कर रहे हैं वहां पर पिछड़े वर्ग का कोई सम्मान नहीं है।
अयोध्या में राम मंदिर कि व्यवस्था में बने ट्रस्ट में एक भी पिछड़े वर्ग का व्यक्ति नहीं है भगवान राम के चढ़ावे के पैसे अरबों रुपए, सोना, खड़ाऊं, मुकुट गायब व अन्य आमुक की डकैती व चोरी, भा.ज.पा.के संघी साथियों ने कर लिया।जिससे जनता की आस्था को चोट पहुंची है, भा.ज.पा. गुंडों, बदमाशों, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। सरकार में अपराध ही अपराध हो रहा है।
सरकार में बैठे लोग संरक्षण दे रहे हैं योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है सन् 2027 में प्रदेश की जनता इनका हिसाब कर देगी।
यह बातें दिनांक-
12.0 7.2026 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हवलदार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा।