*TV 20 NEWS || AZAMGARH:लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आजमगढ़ के शशांक शेखर सिंह ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आजमगढ़ के शशांक शेखर सिंह ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आजमगढ़ जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शशांक शेखर सिंह (उर्फ आकाश) ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
इस चयन प्रक्रिया में 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (1 किमी दौड़, लंबी कूद, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं 50 मीटर स्प्रिंट) तथा स्किल टेस्ट के आधार पर किया गया।
इस उपलब्धि पर शशांक के लाइफ मेंटर एवं प्रशिक्षक अजेंद्र राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शशांक अत्यंत अनुशासित, समर्पित एवं मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तैयारी, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
शशांक के पिता श्री अशोक सिंह स्थानीय दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
इस सफलता पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, पुनीत राय, विजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सौरभ राय, डॉ. पंकज सिंह, सुनील दत्त विश्वकर्मा, नीरज अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, सत्येंद्र, उपाध्यक्ष पवन पांडे, प्रज्ञा राय, दिव्यांश राय, किशन श्रीवास्तव, आरुष श्रीवास्तव सहित अनेक खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने शशांक शेखर सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।






