*TV 20 NEWS || AZAMGARH:चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 18.07.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*अवैध तमन्चा, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज*

जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मुबारकपुर पुलिस को अवैध शस्त्र बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
दिनांक 17.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान फखरूद्दीनपुर-भटौरा अण्डरपास के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम *गोविन्द यादव पुत्र कन्हैया यादव, निवासी ग्राम यहिया चक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, उम्र लगभग 23 वर्ष* बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *एक अदद नाजायज देशी तमंचा .32 बोर* बरामद हुआ। अभियुक्त के पास मौजूद *सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 54 Z XXXX* के संबंध में वैध अभिलेख मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके कारण वाहन को *धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत सीज कर दिया गया। जामा तलाशी से *100 रुपये नकद* भी बरामद हुए।
अभियुक्त को अवैध शस्त्र रखने के अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 22:40 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया ।
इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर *मु.अ.सं.- 265/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*बरामदगी-*
• एक अदद नाजायज देशी तमंचा .32 बोर
• एक अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 54 Z 5956 (धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज)
• 100 रुपये नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
• गोविन्द यादव पुत्र कन्हैया यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम यहिया चक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक श्री शशिचन्द्र चौधरी, उ0नि0 मो. शमशाद खान, का. बृजमोहन कन्नौजिया, रि.का. सतीश यादव, हे.का. शोभनाथ यादव, हे.का. संजय यादव, का. सदानन्द सिंह, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।