*TV 20 NEWS || AZAMGARH : APS Residential Academy में NEET-2026 के चयनित मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, व्हाइट कोट एवं स्टेथोस्कोप भेंट कर बढ़ाया उत्साह*
प्रेस विज्ञप्ति
APS Residential Academy में NEET-2026 के चयनित मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, व्हाइट कोट एवं स्टेथोस्कोप भेंट कर बढ़ाया उत्साह
आजमगढ़, 18 जुलाई। कोटिला चेक पोस्ट स्थित APS Residential Academy में शनिवार को NEET-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक स्वरूप व्हाइट कोट एवं स्टेथोस्कोप भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में
मोहम्मद रमीज़ (पुत्र स्व. मोहम्मद ताबिश) ने 649 अंक एवं अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1544,
अदीब हामिद (पुत्र हामिद रियाज़) ने 626 अंक एवं AIR 4091,
मुस्कान (पुत्री मनोज कुमार राम) ने 482 अंक एवं AIR 5387 (SC श्रेणी),
ज़ैनब बानो (पुत्री शाह आलम) ने 560 अंक एवं AIR 29784,
नशरा अब्दुल्ला (पुत्री अब्दुल्ला) ने 558 अंक,
एवं AIR 31125,
अदनान खान (पुत्र अतीक खान) ने 554 अंक एवं AIR 34128,
इकरा रहमान (पुत्री कफीलुर्रहमान) ने 550 अंक एवं AIR 37536 तथा मुजाहिद खान (पुत्र शहाबुद्दीन खान) ने 549 अंक एवं AIR 38049 प्राप्त कर संस्थान एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के मैनेजर/सेक्रेटरी सीए मोहम्मद नोमान ने अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि APS Residential Academy विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनमें अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए भी निरंतर कार्यरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में शिब्ली नेशनल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. इफ्तेखार अहमद, Lotus Hospital के प्रबंधन निदेशक एवं प्रधान परामर्शदाता डॉ. पंकज राय, Saira Hospital के डॉ. एहतेशाम अहमद, Pulse Hospital के डॉ. मिर्ज़ा आदिल बेग, डॉ. ओबैदुल्लाह (एमबीबीएस, एमडी), अबूसाद अहमद खान, मास्टर अबरार अहमद, इख़लाक़ अहमद, नदीम अहमद खान, अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, वसीम बारी मुनमुन तथा अजमल हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिब्ली नेशनल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. इफ्तेखार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उत्कृष्ट चरित्र, नैतिक मूल्यों एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. पंकज राय ने कहा कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है तथा चिकित्सा मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।
डॉ. एहतेशाम अहमद ने कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए ज्ञान के साथ संवेदनशीलता, नैतिकता और सेवा-भाव का होना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. मिर्ज़ा आदिल बेग ने कहा कि एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान उसका मानवीय व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण होता है।
डॉ. ओबैदुल्लाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और धैर्य का परिणाम होती है तथा सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती।
अन्य अतिथियों ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय APS Residential Academy के अनुभवी शिक्षकों, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, नियमित टेस्ट श्रृंखला एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि अकादमी ने उनके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों से भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में APS Residential Academy के निदेशक डॉ. ग्यास असद खान ने अपने समापन संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन एवं अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी अकादमी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या एवं उप प्रधानाचार्या रूना खान समेत विद्यालय एवं एकेडमी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






