*TV 20 NEWS ||BHADOHI:साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई की तत्परता से गलत खाते में स्थानान्तरित ₹3,000 की धनराशि सफलतापूर्वक कराया गया वापस*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद– भदोही*
*दिनांक: 20 जुलाई 2026*
*साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई की तत्परता से गलत खाते में स्थानान्तरित ₹3,000 की धनराशि सफलतापूर्वक कराया गया वापस*
जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु *श्री अभिनव त्यागी* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपदीय साइबर थाना/ हेल्प डेस्क व को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई ने तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं बैंकिंग समन्वय के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलत खाते में स्थानान्तरित हुई ₹3,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
उक्त के क्रम में आवेदक विजय शंकर यादव पुत्र बसंतलाल यादव निवासी ग्राम खमरिया, थाना औराई, जनपद भदोही द्वारा एक पेट्रोल पम्प पर लगे QR Code को स्कैन कर ₹3,000 का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। किन्तु तकनीकी त्रुटि के कारण उक्त धनराशि संबंधित व्यापारी के खाते में न जाकर किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानान्तरित हो गई। धनराशि गलत खाते में जाने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए NCRP पोर्टल पर उपलब्ध विवरणों का परीक्षण किया गया तथा संबंधित बैंक एवं भुगतान सेवा प्रदाता से तत्काल समन्वय स्थापित कर पीड़ित की ₹3,000 की सम्पूर्ण धनराशि सुरक्षित उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी, गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फर्जी निवेश, सोशल मीडिया फ्रॉड अथवा किसी अन्य प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो वह बिना समय गंवाए तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
_*साइबर अपराध से बचाव हेतु भदोही पुलिस की अपील*_
✅ साइबर धोखाधड़ी होते ही तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
✅ www.cybercrime.gov.in पर तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
✅ किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें।
✅ वर्क फ्रॉम होम, शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश एवं अधिक मुनाफे का लालच देने वाले ऑफरों से सावधान रहें।
✅ किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा OTP, CVV, PIN, UPI PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
✅ यदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की जाए अथवा गलती से आपके खाते में धन आने की बात कही जाए, तो पहले बैंक से सत्यापन करें और स्वयं किसी के खाते में धन वापस न भेजें।
*साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई टीम*
अ0नि0 शेतांशु शेखर पंकज थाना औराई
का0अ0 रणविजय चौहान
का0 नीरज कुमार
का0 शुभम कुशवाहा
_*”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। आपकी सजगता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है, और भदोही पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।”*_






