*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़*

🔹 *मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*
🔹 *चोरी की ₹1,220 की नकदी बरामद, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से कई चोरी के मुकदमे दर्ज।*

*1. पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक **20.07.2026** को वादी *विपिन कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह* निवासी ग्राम उकरौड़ा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम उकरौड़ा स्थित शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखी धनराशि चोरी कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर आरोपी दानपेटिका की धनराशि लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम *आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय* निवासी टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बताया। उसके कब्जे से चोरी की गई *₹1,220* की नकदी बरामद हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर *मु0अ0सं0 391/2026* धारा *305/317(2) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*2. गिरफ्तारी का विवरण-*
अपराध की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 *मिथिलेश कुमार प्रजापति* द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त *आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय*, निवासी ग्राम टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 27 वर्ष को दिनांक *20.07.2026* को समय *13:07 बजे* ग्राम उकरौड़ा स्थित शंकर जी मंदिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की *₹1,220* नकदी बरामद हुई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*3. पंजीकृत अभियोग-*
*मु0अ0सं0 391/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़।

*4. आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 0553/2022, धारा 380/411 भा.दं.सं., थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 0067/2023, धारा 380/411/457 भा.दं.सं., थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 0144/2023, धारा 380/411 भा.दं.सं., थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 391/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*5. गिरफ्तार अभियुक्त-*
आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय, निवासी ग्राम टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 27 वर्ष।

*6. बरामदगी-*
चोरी की *₹1,220* नकदी।

*7. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।