*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग एवं जंतर-मंतर पर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में आम आदमी पार्टी आजमगढ़ ने अपना समर्थन आज विरोध प्रदर्शन कर के दिया*
प्रेस विज्ञप्ति
पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग एवं जंतर-मंतर पर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में आम आदमी पार्टी आजमगढ़ ने अपना समर्थन आज विरोध प्रदर्शन कर के दिया।
आज आम आदमी पार्टी, आजमगढ़ इकाई द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर देशभर के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की गई। यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तथा जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके एवं सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन और संसद मार्च के समर्थन में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाही पर आमादा है इतने बच्चों में पेपर लीक पर अपनी जान दे दी सरकार एक मंत्री को नहीं हटा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले छात्रों और अभ्यर्थियों का विश्वास सरकार की नाकामी के कारण टूट रहा है। यदि सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं करा सकती, तो संबंधित मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
जिलाउपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा आमरण अनशन केवल पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग का आंदोलन है। सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके द्वारा उठाई गई मांगें देश के करोड़ों युवाओं की आवाज हैं, जिन्हें अनसुना नहीं किया जा सकता।
आम आदमी पार्टी, आजमगढ़ इकाई ने स्पष्ट किया कि देश का युवा अब अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में रमेश मौर्य,इसरार अहमद,महेंद्र प्रताप यादव,संजय राय,संजय यादव,राम प्रसाद यादव,राम सतन पटेल,अशोक मौर्य, प्रदुम्न चौहान,राम जनम यादव,कलीमुर्रहमान,बाबूराम यादव,उमेश यादव,रामरूप यादव,राजमन यादव,नेब लाल,शुभम,सतीश गौतम,धर्म प्रकाश,विकास राव आदि साथी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
आम आदमी पार्टी, आजमगढ़ इकाई
स्थान: जिला कलेक्ट्रेट, आजमगढ़
दिनांक: 20/07/2026






