विकास खण्डों में मतगणना के लिए निर्धारित केन्द्रों पर प्रबन्धकीय व्यवस्था हेतु अधिकारी नियुक्त – डीएम

आजमगढ़ 26 अप्रैल– जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों का निर्वाचन कराये जाने हेतु अधिसूचना जारी की गयी है जिसमें दिनांक 02 मई 2021 को मतगणना सम्पन्न करायी जानी है। मतगणना प्रातः 08ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जायेगी।
उक्त के क्रम में विकास खण्डों में मतगणना के लिए निर्धारित केन्द्रों पर मतगणना सम्बन्धी समस्त प्रबन्धकीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु विकास विकास खण्ड रानी की सराय हेतु सुनील मिश्रा स0वि0अ0 (पं0) रानी की सराय, ब्लाक तहबरपुर हेतु त्रिवेणी राम स0वि0अ0 (आईएसबी), ब्लाक मुहम्मदपुर हेतु संतोष नारायण गुप्त ख0वि0अ0 मुहम्मदपुर, ब्लाक पल्हनी हेतु सुश्री नीलिमा गुप्ता ख0वि0अ0 पल्हनी, ब्लाक जहानागंज हेतु राजेश कुमार स0वि0अ0 (आईएसबी) जहानागंज, ब्लाक सठियांव हेतु बाबूराम पाल ख0वि0अ0 सठियांव, ब्लाक बिलरियागंज हेतु श्रीमती प्रियंका सिंह ख0वि0अ0 बिलरियागंज, ब्लाक अजमतगढ़ हेतु रामआशीष सिंह स0वि0अ0 (पं0) अजमतगढ़, ब्लाक महराजगंज हेतु मनोज श्रीवास्तव स0वि0अ0 (पं0) महराजगंज, हरैया हेतु अशविन्द यादव स0वि0अ0(पं0) हरैया, कोयलसा हेतु अखिलेश मिश्रा ख0वि0अ0 कोयलसा, अतरौलिया हेतु बाबूराम स0वि0अ0(पं0) अतरौलिया, अहिरौला हेतु विनोद कुमार बिन्द ख0वि0अ0 अहिरौला, फूलपुर हेतु राम विलास राम ख0वि0अ0 फूलपुर, पवई हेतु रवि कुमार रंजन ख0वि0अ0 पवई, मार्टीनगंज हेतु प्रमोद कुमार स0वि0अ0 (सहकारिता) मार्टीनगंज, मिर्जापुर हेतु श्रीमती कल्पना मिश्रा ख0वि0अ0मिर्जापुर, लालगंज हेतु अखिलेश राय स0वि0अ0(पं0) लालगंज, ठेकमा हेतु रमेश शुक्ला स0वि0अ0 (आईएसबी) ठेकमा, विकास खण्ड तरवाॅ हेतु राजीव कुमार शर्मा ख0वि0अ0 तरवाॅ, मेंहनगर हेतु अनील कुमार स0वि0अ0(पं0) मेंहनगर तथा विकास खण्ड पलहना हेतु श्रवण कुमार स0वि0अ0(पं0) पल्हना को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया जाता है कि वे दिनांक 02 मई 2021 को मतगणना के दिन सम्बन्धित मतगणना केन्द्र पर प्रातः 06ः00 बजे से मतगणना समाप्ति तक उपस्थित रहकर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे।