*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना: कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*
*हाफिजपुर चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी।*
दिनांक 02.06.2026 को वादिनी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उनके गांव का निवासी सागर चौहान पुत्र जगनू चौहान उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-272/2026 धारा 137(2)/64(1)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 27.07.2026 को उ0नि0 उदय शंकर तिवारी मय हमराह का0 सुमित कुमार द्वारा अभियुक्त सागर चौहान पुत्र जगनू चौहान, निवासी ग्राम बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को हाफिजपुर चौराहे के पास से समय 10:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• सागर चौहान पुत्र जगनू चौहान, निवासी ग्राम बलरामपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0-272/2026
• धारा 137(2)/64(1)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट
• थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 उदय शंकर तिवारी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
• का0 सुमित कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़






