*TV 20 NEWS || AZAMGARH :कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी एवं फर्जी वीजा-टिकट उपलब्ध कराने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना: सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी एवं फर्जी वीजा-टिकट उपलब्ध कराने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*सरायमीर पुलिस की कार्रवाई, विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को खरेवां मोड़ से दबोचा।*

दिनांक 03.06.2026 को थाना सरायमीर पर आवेदक राजू राम पुत्र स्व. फिरतू, निवासी ग्राम गंगापुर बिजौरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त संदीप ठाकुर ने उसके दो रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न किश्तों एवं नगद के माध्यम से कुल ₹2,24,000 प्राप्त किए। इसके उपरांत अभियुक्त ने उन्हें कुवैत का फर्जी वीजा एवं हवाई टिकट उपलब्ध कराया, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कूटरचित पाए गए। रुपये वापस मांगने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0-144/2026 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के नेतृत्व में दिनांक 27.07.2026 को उ0नि0 पंकज कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़, थाना सरायमीर से अभियुक्त संदीप ठाकुर पुत्र जयप्रकाश ठाकुर, निवासी धरमपुर/92 गीता वाटिका, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को समय लगभग 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने बचाव में न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• संदीप ठाकुर पुत्र जयप्रकाश ठाकुर, निवासी धरमपुर/92 गीता वाटिका, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर।
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0-144/2026
• धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भा.दं.सं. तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम (विवेचना के दौरान आरोपों के अनुसार संशोधित धाराएं)।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 पंकज कुमार यादव, थाना सरायमीर
• हे0का0 धीरज मिश्रा, थाना सरायमीर
• म0का0 संजू सिंह, थाना सरायमीर