*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सीसीटीवी में कैद हुई पिकअप चोरी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार*

सीसीटीवी में कैद हुई पिकअप चोरी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़:
मेंहनगर थाना क्षेत्र के उत्तम नगर गांव निवासी भोला पासवान ने अपनी पिकअप गाड़ी चोरी होने के मामले में पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने और तहसील दिवस में शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो वाहन बरामद हुआ है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है।

भोला पासवान के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की रात उन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी (नंबर UP 50 BT 1114) घर के बगल में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह गाड़ी गायब मिली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर रात करीब 11:50 बजे कुछ अज्ञात लोग पिकअप लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी और थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में एफआईआर संख्या 0254 दर्ज की गई। इसके बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने 18 जुलाई को तहसील दिवस में भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी हुई पिकअप बरामद कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।