*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 02 पुलिस मुठभेड़ों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 चोरी की भैंसें बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 28.07.2026*
*थाना- बरदह व दीदारगंज, जनपद : आजमगढ़*

*आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 02 पुलिस मुठभेड़ों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 चोरी की भैंसें बरामद*

*थाना बरदह व दीदारगंज पुलिस की संयुक्त सफलता : पशु चोरी के 05 मामलों का अनावरण, मुठभेड़ में 02 बदमाश घायल*

*पुलिस मुठभेड़ में 02 बदमाश घायल, कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 चोरी की भैंसें, 01 पिकअप वाहन, 01 मोटरसाइकिल, 02 अवैध असलहा, कारतूस एवं खोखा कारतूस के साथ 7000/- रुपये नगद एवं नकदी बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में पशु चोरी की घटनाओं के प्रभावी अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह एवं थाना दीदारगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दोनों थाना क्षेत्रों में दर्ज पशु चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह के विरुद्ध दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में कुल *04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 02 अभियुक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल* हुए, जबकि *02 अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार* हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। बिना नम्बर प्लेट की पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में *राशिद पुत्र महबूदिल निवासी थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकर नगर घायल* हो गया तथा *अशफाक उर्फ मोनू पुत्र शौकत अली निवासी थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार* किया गया। एक अभियुक्त उमर अली उर्फ नन्हकू फरार हो गया। मौके से *एक देशी तमंचा .315 बोर, कारतूस एवं एक पिकअप वाहन बरामद* किया गया तथा *अभियुक्त अशफाक की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद* की गई।

इसी क्रम में दिनांक 27/28.07.2026 को थाना बरदह पुलिस को सूचना मिली कि पशु चोरी करने वाले अभियुक्त मोटरसाइकिल एवं पिकअप से आ रहे हैं। ग्राम कोदहरा के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में *फिरोज पुत्र खदेरु निवासी थाना अकबरपुर, जनपद अम्बेडकर नगर घायल* हो गया तथा *जुबैर पुत्र शोएब निवासी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त रिंकू यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। मौके से *एक तमंचा .315 बोर, कारतूस, ₹7,000 नकद (चोरी की भैंस बेचने से प्राप्त), एक मोटरसाइकिल बरामद* हुई तथा *अभियुक्त जुबैर की निशानदेही पर चोरी की दो भैंसें बरामद* की गईं।

*पूछताछ* में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में रेकी कर रात्रि में भैंसों की चोरी करते थे तथा चोरी के पशुओं को व्यापारियों के माध्यम से बेचकर धनराशि आपस में बांट लेते थे। *अभियुक्तों ने थाना बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज एवं कप्तानगंज क्षेत्रों सहित कुल 05 घटनाओं (पशु चोरी)* में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

*बरामदगी का विवरण-*
• चोरी की 03 भैंसें (अभियुक्तों की निशादेही पर)
• 01 पिकअप वाहन
• 01 मोटरसाइकिल
• 02 अवैध तमंचा .315 बोर
• 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मिस कारतूस
• ₹ 7,000/- नकद

*पंजीकृत अभियुक्त-*
1- मु0अ0सं0- 257/2026 धारा- 3(5), 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, जनपद- आजमगढ़।
2- मु0अ0सं0- 151/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/ 27 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

*मुठभेड़ में घायल अभियुक्त-*
1- फिरोज पुत्र खदेरु निवासी- ग्राम मुरारपुर थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब- 40 वर्ष । (थाना बरदह मुठभेड में घायल)
2- राशिद पुत्र महबूदिल निवासी ग्राम हसवर थाना हसवर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 25 वर्ष । (थाना दीदारगंज मुठभेड़ में घायल)

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- जुबैर पुत्र शोयेब निवासी- मुहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब- 33 वर्ष । (थाना बरदह से)
2- अशफाक उर्फ मोनू पुत्र शौकत अली निवासी हसनाडीह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष । (थाना दीदारगंज से)

*आपराधिक इतिहास-*

*जुबैर पुत्र शोयेब निवासी ग्राम मुहम्मदपुर भिटिया थाना गम्भीरपुर , जनपद आजमगढ।*
1. मु0अ0सं0 256/26 धारा धारा 109(1), 303(2) ,305, 331(7) ,317(2) बीएनएस थाना बरदह, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 182/26 धारा 305ए/317(2) BNS थाना महराजगंज, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 252/2026 धारा 305/331(7)/317(2) BNS थाना बरदह , आजमगढ
4. मु0अ0सं0 221/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 257/26 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़

*फिरोज पुत्र खदेरु निवासी मुरारपुर थाना अकबरपुर जिला अम्बेडकरनगर।*
1. मु0अ0सं0 256/26 धारा धारा 109(1), 303(2) ,305, 331(7) ,317(2) बीएनएस थाना बरदह, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 182/26 धारा 305ए/317(2) BNS थाना महराजगंज, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 252/2026 धारा 305/331(7)/317(2) BNS थाना बरदह , आजमगढ
4. मु0अ0सं0 221/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 257/26 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़।

 

 

*राशिद पुत्र महबूदिल निवासी ग्राम हंसवर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 25 वर्ष ।*

क्र0सं0 मु0अ0सं धारा थाना जनपद
1. 207/2020 379/411 भादवि हंसवर अम्बेडकर नगर
2. 12/2022 379/411 भादवि जलालपुर जौनपुर
3. 9/2022 41/411 भादवि व 11 पशु क्रुरता जाफराबाद जौनपुर
4. 186/2022 307 भादवि व 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 महराजगंज जौनपुर
5. 61/23 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट महराजगंज जौनपुर
6. 148/2026 303(2) बीएनएस दीदारगंज आजमगढ़
7. 151/2026 109(1),303(2),317(2), बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधि0 दीदारगंज आजमगढ़

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष बरदह चन्द्रदीप कुमार जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 मनीष सिंह बरदह जनपद आजमगढ
3. हे0का0 चन्द्रजीत यादव बरदह जनपद आजमगढ
4. हे0का0 मुकेश विश्वकर्मा बरदह जनपद आजमगढ
5. का0 विद्याकान्त बरदह जनपद आजमगढ
6. का0 संदेश कुमार मौर्या बरदह जनपद आजमगढ
7. रि0आ0 कृष्णा सिंह बरदह जनपद आजमगढ
8. रि0म0आ0 सुप्रिया शर्मा बरदह जनपद आजमगढ
9. रि0म0आ0 रिद्धिमा बरदह जनपद आजमगढ

विशेष टीम/चोरी अनावरण-
1. उपनिरीक्षक श्री शशिकांत जनपद आजमगढ़
2. मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार यादव जनपद आजमगढ़
3. आरक्षी विशाल मल्ल जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी बसंत लाल जनपद आजमगढ़
5. आरक्षी गुलाम रब्बानी जनपद आजमगढ़

सर्विलांस टीम से-
1. मुख्य आरक्षी उमेश कुमार यादव जनपद आजमगढ़ ।
*थाना दीदारगंज-*
प्र0नि0 दीदारगंज जयप्रकाश , उ0नि0 अवधेश कुमार, का0 महेश यादव, का0 अरविन्द तिवारी, का0 कृष्ण कुमार पटेल, का0 अमन पटेल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर संबंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।