*TV 20 NEWS || AZAMGARH:फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई सरकारी सामग्री बरामद, मुकदमे में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*• फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*• चोरी की गई सरकारी सामग्री बरामद, मुकदमे में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 30.07.2026 को चौकी प्रभारी फरिहा उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गन्धुवई कोल्ड स्टोरेज के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में 02 अदद डी-ज्वाईन्ट एवं 06 अदद सिलेण्डर विद लाइनर बरामद हुए, जो फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के स्टोर से चोरी किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.07.2026 को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियन्ता द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि 26.07.2026 की शाम फरिहा स्थित जल निगम स्टोर परिसर से Cylinder Assembly Complete, Cylinder with Liner, D-Joint तथा अन्य सरकारी सामग्री अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। बरामदगी के उपरांत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
मोनू पुत्र नसीम, निवासी ग्राम फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*बरामदगी :*
• 02 अदद डी-ज्वाईन्ट
• 06 अदद सिलेण्डर विद लाइनर
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा, का0 संजीव कुमार शर्मा, का0 रवि मौर्य, रि0का0 अभिषेक पाण्डेय एवं रि0का0 अमन सिंह, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।






