*TV 20 NEWS || AZAMGARH: जमीनी विवाद में मारपीट के मुकदमे के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 डण्डे बरामद, अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – मेहनगर, जनपद आजमगढ़*

*• जमीनी विवाद में मारपीट के मुकदमे के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*• घटना में प्रयुक्त 02 डण्डे बरामद, अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेहनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 31.07.2026 को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरनीपुर ईंट भट्ठा के पास से मु0अ0सं0 249/2026 धारा 109(1)/3(5)/115(2)/352/351(3)/333 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डे भी बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि 08.07.2026 को पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर कई व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके परिजनों के साथ घर में घुसकर लाठी-डण्डा, रॉड एवं गड़ासी से मारपीट की गई थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
1. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम ठोठिया, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र 30 वर्ष।
2. कन्हैया पुत्र लालता, निवासी ग्राम ठोठिया, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र 57 वर्ष।
*बरामदगी :*
• घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डे
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 249/2026, धारा 109(1)/3(5)/115(2)/352/351(3)/333 बीएनएस, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
थानाध्यक्ष अभिराज सरोज, व0उ0नि0 रविन्द्र मिश्रा, उ0नि0 मो0 आलम, हे0का0 जितेन्द्र यादव, का0 विकास यादव, का0 विकास पटेल, का0 नागेन्द्र यादव एवं म0का0 पल्लवी कुँवर।