*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*इंस्टाग्राम पर डमी पिस्टल के साथ वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय का माहौल बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार*
दिनांक 03.08.2026 को उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं श्रीमान उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा संचालित ऑपरेशन वज्रपात के अनुपालन में कस्बा सरायमीर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो संज्ञान में आया। जांच करने पर पाया गया कि अभिषेक सोनी पुत्र अनिल कुमार सेठ निवासी मोहल्ला ठठेरी बाजार, कस्बा व थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी abhishek_seth_59 पर कमर में डमी पिस्टल लगाकर पंजाबी गीत के साथ रील पोस्ट की गई थी। उक्त वीडियो के कारण आमजन में भय एवं अफवाह का वातावरण उत्पन्न हो रहा था तथा लोगों द्वारा आपत्ति व्यक्त की जा रही थी। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन वज्रपात के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को समय करीब 16:20 बजे अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• अभिषेक सोनी पुत्र अनिल कुमार सेठ निवासी मोहल्ला ठठेरी बाजार, कस्बा व थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
• 01 डमी पिस्टल।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय पुलिस टीम, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






