*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद*
*जीयनपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचकर अपहृता को किया बरामद*

थाना जीयनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

दिनांक 28.05.2026 को वादी द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उनकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को शनि पुत्र मगरु निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर कैथोली, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 65(1) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

दिनांक 03.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कंजरा बाजार से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त शनि पुत्र मगरु को समय करीब 04:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमे से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 242/2026, धारा 137(2)/65(1)/87 बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. शनि पुत्र मगरु, निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर कैथोली, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष।
*बरामदगी-*
• मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता सकुशल बरामद।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, हे0का0 संदीप यादव एवं महिला आरक्षी रीमा सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।