*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कलान मोड़ से किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा*

दिनांक 16.06.2026 को थाना पवई पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अनुराग पुत्र फिरतू निवासी नरसिंहपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर ने विगत लगभग छह माह से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 151/2026 धारा 69/352/351(3)/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 शिवकुमार यादव द्वारा की जा रही है।

विवेचना के क्रम में आज दिनांक 05.08.2026 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अनुराग पुत्र फिरतू निवासी नरसिंहपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष को कलान मोड़ से समय करीब 12:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 151/2026, धारा 69/352/351(3)/115(2) बीएनएस, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अनुराग पुत्र फिरतू, निवासी नरसिंहपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 शिवकुमार यादव, का0 नितिन मिश्रा, का0 संदीप प्रजापति थाना पवई, जनपद आजमगढ़।