*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में 15-16 अगस्त को होगी बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला, राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा अवसर*

आजमगढ़ में 15-16 अगस्त को होगी बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला, राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा अवसर

आजमगढ़, 6 अगस्त। जिला बैडमिंटन संघ, आजमगढ़ द्वारा बैडमिंटन खेल के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों, कोचों एवं खेल प्रेमियों के लिए दो दिवसीय बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला का आयोजन 15 एवं 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य बैडमिंटन के नवीनतम नियमों, अंपायरिंग की तकनीकों तथा मैच संचालन की बारीकियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला में अनुभवी एवं प्रशिक्षित अंपायर प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देंगे, जिससे भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए दक्ष अंपायर तैयार किए जा सकें।

कार्यशाला में 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक खिलाड़ी, कोच एवं खेल प्रेमी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कार्यशाला में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही योग्य प्रतिभागियों को भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला बैडमिंटन संघ ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से इस कार्यशाला का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 8299247573, 7905824339
📧 tocazamgarh@gmail.com

 

वर्ल्ड बैडमिंटन अंपायर रहे अजेंद्र राय के नेतृत्व में होगा यह आयोजन l
यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने संयुक्त वक्तव्य में दिया l