*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भदोही पुलिस सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी — मिशन शक्ति की यही तैयारी*
*प्रेस नोट*
दिनांक: 12.08.2026
*जनपद भदोही*
*▶️ उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम/कस्बा/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों/मंदिरों इत्यादि पर भ्रमण/चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक:-*
*▶️ :”मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भदोही पुलिस सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी — मिशन शक्ति की यही तैयारी।*
*▶️” *हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास।*
उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद भदोही में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शुभम अग्रवाल* जनपद भदोही के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर जागरुक किया गया ।
इसी क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों/शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन , 181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।






