*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,➡️ घटना में प्रयुक्त एक अदद बाँस का डण्डा बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 08.08.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*➡️ जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ घटना में प्रयुक्त एक अदद बाँस का डण्डा बरामद*
दिनांक 06.08.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम जहनियापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ में 1-विशाल पुत्र राजेश एवं 2-रिनू पत्नी राजेश द्वारा वादिनी रंजना कुमारी पुत्री उर्मिला देवी निवासी जहनियापुर के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी तथा वादिनी की माता के सिर पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गयीं। साथ ही अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त घटना के संबंध में वादिनी द्वारा दिनांक 07.08.2026 को थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम विशाल पुत्र राजेश व रिनू पत्नी राजेश निवासीगण जहनियापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*-
आज दिनांक 08.08.2026 को उ0नि0 योगेश सरोज, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश निवासी ग्राम जहनियापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को किशुनपुर काशीनाथ के पास से समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बाँस का डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* विशाल पुत्र राजेश निवासी ग्राम जहनियापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 198/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-* 01 बाँस का डण्डा (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 योगेश सरोज, कां0 इमरान अंसारी, कां0 अंकित सिंह द्वितीय, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।






