*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में आजमगढ़ पुलिस ने वापस कराये ₹10,800/,➡️ साइबर क्राइम टीम थाना अहरौला की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 08.08.2026*
*थाना-अहरौला, जनपद आजमगढ़*

*➡️ साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में आजमगढ़ पुलिस ने वापस कराये ₹10,800/-*
*➡️ साइबर क्राइम टीम थाना अहरौला की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 01.04.2025 को धीरज पुत्र भगेलु राम निवासी चौबेपट्टी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के साथ साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी। फ्रॉडस्टर द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से उनके खाते से कुल ₹11,039/- की धनराशि निकाल ली गयी थी। पीड़ित द्वारा तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करायी गयी।

शिकायत के आधार पर थाना अहरौला की स्थानीय साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि में से ₹10,800/- अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात MRM पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹10,800/- की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गयी।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित धीरज द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं थाना अहरौला की साइबर क्राइम टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

*साइबर क्राइम टीम थाना अहरौला-* उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, आ0 धर्मेन्द्र कुमार, म0आ0 सोनी सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।