*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक- 08.08.2026*
*➡️ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ थाना अहरौला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को फुलवरिया अंडरपास से किया गिरफ्तार*
दिनांक **10.07.2026** को वादी मुकदमा द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री करीब **17 वर्षीय किशोरी** को अभियुक्त **गोलू पुत्र ओमप्रकाश गौड़**, निवासी राजेपुर कोपा, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर **मु0अ0सं0- 226/2026**, धारा **137(2)/87 बीएनएस** पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा **64(2)(m) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट** की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था।
दिनांक **08.08.2026** को व0उ0नि0 **मनीष मणि त्रिपाठी** मय हमराह हे0का0 **हरिश्चन्द्र भाष्कर** क्षेत्र में देखभाल एवं जांच प्रार्थना पत्र के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त **गोलू पुत्र ओमप्रकाश गौड़**, निवासी राजेपुर कोपा, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 23 वर्ष को **फुलवरिया अंडरपास** से समय करीब **07:45 बजे** गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग*
1. **मु0अ0सं0- 226/2026**, धारा **137(2)/87/64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट**, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
**गोलू** पुत्र ओमप्रकाश गौड़, निवासी राजेपुर कोपा, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
व0उ0नि0 **मनीष मणि त्रिपाठी** एवं हे0का0 **हरिश्चन्द्र भाष्कर**, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।






