*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ ऑपरेशन कनविक्शन: 1 किलो 100 ग्राम गांजा रखने के आरोपी को 20 दिन कारावास और जुर्माने की सजा*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 07.08.2026 जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 01 किलो 100 ग्राम गांजा रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि 20 दिन के कारावास व 3500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
*थाना दीदारगंज में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ 01 किलो 100 ग्राम गांजा रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि 20 दिन के कारावास व 3500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
➡ दिनांक- 08.01.2022 को वादी मुकदमा उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त जगजीवन पुत्र स्व0 संतलाल निवासी ग्राम मकदूम मेढ़ी राजापुर/हुब्बीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0- 06/2022 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 6 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 07.08.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त जगजीवन पुत्र स्व0 संतलाल निवासी ग्राम मकदूम मेढ़ी राजापुर/हुब्बीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को जेल में बितायी गयी अवधि 20 दिन के कारावास व 3500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया ।






