*TV 20 NEWS || AZAMGARH:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को महिला कल्याण एवं समस्त विभाग मे संचालित योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक*

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को महिला कल्याण एवं समस्त विभाग मे संचालित योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

आजमगढ़, 10 अगस्त 2026/

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग, आजमगढ़ के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) के कर्मचारियों द्वारा आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सठियांव आजमगढ़ में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय ,जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनु सिंह एवं आशीष कुमार सिंह द्वारा बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बालिकाओं के हित में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य पात्र लाभार्थियों को जोड़ते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग एवं हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा।