*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट एवं धमकी देने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–13.08.2026, थाना–कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*➡️ ₹10,000/- का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट एवं धमकी देने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा*

*पूर्व की घटना/इतिहास–*
वादिनी द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि लगभग 09 माह पूर्व उनकी मुलाकात अभियुक्त गुलाब चौबे उर्फ संजय चौबे से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा उसे अपने साथ मुम्बई ले जाकर करीब 04 माह तक किराये के मकान में रखा गया। शादी के लिए दबाव बनाने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा मारपीट कर वादिनी को आजमगढ़ रोडवेज पर छोड़कर चला गया। अभियुक्त द्वारा फोन पर गाली एवं धमकी देने का भी आरोप है। उक्त संबंध में दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 169/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 13.08.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह का0 नीरज कुमार एवं रि0का0 अमित कुमार यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित ₹10,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त गुलाब चौबे उर्फ संजय चौबे पुत्र नन्हे चौबे उर्फ भोला राम चौबे निवासी पचौली विशुनपुर मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 42 वर्ष को रोडवेज बस अड्डा से समय करीब 12:30 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
गुलाब चौबे उर्फ संजय चौबे पुत्र नन्हे चौबे उर्फ भोला राम चौबे, निवासी पचौली विशुनपुर मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 42 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 169/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. का0 नीरज कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 अमित कुमार यादव, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।