गोपाल सिंह मऊ सदर से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी घोषित
आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 356-मऊ सदर विधानसभा, जनपद मऊ से भीमहर हलधरपुर, मऊ निवासी गोपाल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
गोपाल सिंह एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और अन्याय के खिलाफ तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत रहे हैं। वे भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सक्रिय रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि गोपाल सिंह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
श्री गोपाल सिंह का मोबाइल नंबर 9450549800
डॉ. नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव,
आजाद अधिकार सेना
9415534525






