*TV 20 NEWS || AZAMGARH:UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह से संबंधित एक और अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–13.08.2026, थाना–कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*➡️ UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह से संबंधित एक और अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल कराने की साजिश का पुलिस ने किया अनावरण*
*➡️ अभियुक्त के कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन बरामद*
*➡️ पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

*घटना का विवरण–*
दिनांक 09.08.2026 को शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज, आजमगढ़ में UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान ब्लॉक-A के एक कक्ष में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी आलोक पटेल की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर कक्ष निरीक्षकों द्वारा उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके कान के अन्दर से एक हियरिंग डिवाइस तथा अण्डरवियर के अन्दर से एक ब्लूटूथ डिवाइस, जिसमें सिम कार्ड लगा था एवं 02 सेल बैटरी बरामद हुई।
पूछताछ में अभ्यर्थी द्वारा बताया गया कि उसे एक व्यक्ति द्वारा उक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध करायी गयी थी तथा परीक्षा के दौरान बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताकर उसे हल कराने की योजना थी। प्रकरण में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 414/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 तथा 66डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पूर्व में अभियुक्त आलोक पटेल एवं विरेन्द्र कुमार राय उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा मय कोबरा सिविल लाइन के रि0का0 अवधेश सिंह एवं रि0का0 उत्सव प्रताप सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से प्रकाश में आये अभियुक्त कुश पटेल पुत्र बेचन राम पटेल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी सिहोरवा, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी को दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 13:20 बजे नरौली तिराहा बंधा मोड़ के पास से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ में प्रकाश में आये तथ्य–*
पूछताछ में अभियुक्त कुश पटेल द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के सम्पर्क में था। परीक्षा से एक दिन पूर्व विरेन्द्र कुमार राय उर्फ बाबू द्वारा उससे अभ्यर्थी के माध्यम से परीक्षा में काम कराने के सम्बन्ध में बात की गयी थी। इसके बाद वह अन्य साथियों के साथ अरविन्द राय के सम्पर्क में आया, जहां हियरिंग डिवाइस एवं ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यास कराया गया तथा परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर बताने की योजना तैयार की गयी। इसके लिए अभ्यर्थी से 06 लाख रुपये लिये जाने की बात तय हुई थी।
अभियुक्त के अनुसार परीक्षा के दिन वह अपने साथियों के साथ अभ्यर्थी आलोक पटेल को लेकर वाराणसी से आजमगढ़ आया था। आलोक पटेल परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षा देने चला गया, जबकि अन्य लोग परीक्षा केन्द्र के बाहर उसके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की गतिविधियां बढ़ने एवं एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने की जानकारी होने पर वे लोग मौके से फरार हो गये। प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच एवं संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
कुश पटेल पुत्र बेचन राम पटेल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी सिहोरवा, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी।
*बरामदगी–*
01 अदद सैमसंग मोबाइल फोन।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 414/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं धारा 8, 11(6), 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 तथा धारा 66डी आईटी एक्ट-2008, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. रि0का0 अवधेश सिंह, कोबरा सिविल लाइन, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 उत्सव प्रताप सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।