*TV 20 NEWS || AZAMGARH: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–13.08.2026, थाना–जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*➡️ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की*

*घटना का विवरण–*
दिनांक 18.07.2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र निवासी महिला द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को अभियुक्त राजू कुमार द्वारा मोबाइल फोन पर लगातार सम्पर्क कर अपने जाल में फंसाया गया तथा शादी का झांसा देकर दिनांक 15.07.2026 को घर पर किसी के मौजूद न होने का लाभ उठाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 310/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 दल प्रताप सिंह द्वारा की जा रही थी।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में उ0नि0 दल प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.08.2026 को अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू कुमार पुत्र रामसकल उर्फ रामप्रसाद, निवासी धुरियापार भवनपुर, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 21 वर्ष को श्याम स्वीट हाउस, जीयनपुर से समय करीब 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही/कार्यवाही के क्रम में किशोरी उम्र करीब 17 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
राजू कुमार पुत्र रामसकल उर्फ रामप्रसाद, निवासी धुरियापार भवनपुर, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।
*बरामदगी–*
किशोरी उम्र करीब 17 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 310/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 दल प्रताप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 राजेश कुमार, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. हे0का0 शैलेश कुमार यादव, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. रि0का0 कर्णजीत विश्वकर्मा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
5. रि0म0का0 शिवांगी राय, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।