*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भर गांवों की मजबूत आधारशिला — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य*
प्रेस विज्ञप्ति
– वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भर गांवों की मजबूत आधारशिला — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
– हर हाथ रोजगार, वो भी गारंटी के साथ” के संकल्प को साकार करने में पंचों की भूमिका महत्वपूर्ण
प्रयागराज/लखनऊ। दिनांक 13.08.2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, प्रयागराज में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) योजना के अंतर्गत आयोजित पंच सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। ‘वीबी-जी राम जी’ योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को मजबूत करने के साथ-साथ आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी पूर्ण होगा, जब देश के गांव विकास की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। गांवों में रोजगार, स्वरोजगार, आजीविका, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय स्तर पर विकास के अवसर बढ़ाना इस संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है। ‘वीबी-जी राम जी’ योजना इसी उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
श्री मौर्य जी ने पंच सम्मेलन में उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, रोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में पंचों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पंच अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों से निरंतर संवाद स्थापित करें, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझें तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। जब पंचायत, प्रशासन और ग्रामीण जनता मिलकर काम करेंगे, तभी गांवों में विकास की गति और तेज होगी तथा आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था का सपना साकार होगा।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का मूल उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। गांवों में रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पलायन कम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ‘हर हाथ रोजगार, वो भी गारंटी के साथ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में श्रमशक्ति का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों के साथ जोड़ते हुए गांवों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री मौर्य जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
उन्होंने पंच सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे गांव के विकास को राजनीति से ऊपर रखते हुए सामूहिक प्रयासों को प्राथमिकता दें। ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उपमुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ‘वीबी-जी राम जी’ योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल जी, मा. विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, जनपद के समस्त ब्लॉक प्रमुखगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्यगण, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।






