*TV 20 NEWS || AZAMGARH:माता शबरी ट्रस्ट भदावर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम*

प्रेस नोट
माता शबरी ट्रस्ट भदावर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माता शबरी ट्रस्ट, ग्राम भदावर पोस्ट बांसगांव, जनपद आजमगढ़ के परिसर में 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर बनवासी समुदाय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखकर उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ-साथ समाज के वंचित बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
माता शबरी ट्रस्ट द्वारा बच्चों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में गरीबआज़ाद,बलदेव बनवसी, बसंतलाल, गुलईचा देवी, विजय, बालकिसुन, राजकुमार आदिलोग उपस्थिति रहे