*TV 20 NEWS || AZAMGARH : अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, थाने में जश्न का माहौल*
दिनांक – 15-08-2026
ब्यूरो प्रमुख आशीष कुमार निषाद अतरौलिया आजमगढ़
स्लग – अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, थाने में जश्न का माहौल
सराहनीय कार्यशैली व उत्कृष्ट सेवा अभिलेख के आधार पर भारत सरकार ने किया चयनित, सहकर्मियों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
ऐंकर – 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अतरौलिया पुलिस और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी सूची के अनुसार, अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे को उनके उत्कृष्ट सेवा अभिलेख व सराहनीय योगदान के आधार पर ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया है।
जैसे ही इस प्रतिष्ठित सम्मान की आधिकारिक सूचना थाना परिसर में पहुँची, पूरे थाने में खुशी की लहर दौड़ गई। थाने के उप-निरीक्षकों हेड कांस्टेबलों, महिला आरक्षियों एवं समस्त पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष को बधाई दी।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने गृह मंत्रालय व उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की निष्ठा, लगन और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “पुलिस सेवा में जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। यह पदक आगे भी और अधिक तत्परता से कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देगा।”
थानाध्यक्ष को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ मिलने की सूचना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी थाना परिसर पहुंचकर व फोन के माध्यम से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






