जाफरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳80 वें स्वाधीनता दिवस पर रंगारंग आगाज💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ में आज दिनांक 15अगस्त 2026को‌80वें स्वाधीनता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 7:30 बजे से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के स्काउट गाइड कलर पार्टी एवं स्काउट बैंड तथा अन्य सभी छात्र छात्राएं तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम वरिष्ठ शिक्षक एवं जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ श्री दिनेश सिंह (लीडर ट्रेनर स्काउट) एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अनुदेशक रसोइया उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती कुसुम पाठक, सुनीता राय, संगीता राय, रमजाफात्मा, उमा राय, गीता राय, पूनम राय, इन्द्रावती सिंह, डॉ ऋतु पान्डेय अभिषेक दुबे संगीता यादव नीतू गुप्ता उपस्थित रहे। प्रभात फेरी विद्यालय जाफरपुर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से काशीराम आवास तथा वहां से पुनः विद्यालय जाफरपुर आजमगढ़ में सम्पन्न हुई इसके पश्चात प्रातः 8: 30बजे से ध्वजारोहण किया गया जिसमें सर्वप्रथम स्काउट गाइड कलर पार्टी ने ध्वजारोहण के पश्चात सलामी दी और वन्देमातरम गीत को सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सस्वरगीत गायन किया इसके पश्चात सभी छात्र छात्राओं ने झन्डागीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा एवं सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत गायन में भाग लिया, इसके पश्चात सभी स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले लाखों लाख बलिदानी वीर सपूतों के सम्मान में हर्षनाद लगा कर समारोह को गौरवशाली बना दिया,,,, इसके पश्चात सभी छात्र छात्राएं तथा सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक मंचस्थ कराया गया इसके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा, जी तथा विशिष्ट अतिथि श्री बेचूराम जी भूतपूर्व प्रधानाध्यापक ने मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद विद्यालय की गाइड बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तदुपरान्त सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं तिरंगा बैज लगाकर तथा तिरंगा पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम ने स्वागत भाषण दिया और सभी के प्रति अपना स्नेह और प्यार प्रकट किया इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें भाषण, गीत, समूह नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया तथा अन्य कई छात्र छात्राओं ने व्यतिगत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया इसके पश्चात स्काउट गाइड दोनों ने ही पिरामिड बनाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री बेचूराम तथा मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा जी ने अपने आशीर्वचन एवं सारगर्भित उद्बोधन देते हुए बच्चों सहित सभी अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं एवं सभी स्काउट गाइड कलर पार्टी एवं स्काउट बैंड तथा अन्य सभी छात्र छात्राएं जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार विद्यालय की छात्रा कुमारी सलोनी को माल्यार्पण कर एवं एक हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें उसके माता-पिता को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, साथ ही विद्यालय की सबसे होनहार और प्रसन्न तथा सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जो कि विद्यालय अध्ययन काल तीन वर्षों में एक भी दिन कभी अनुपस्थित नहीं रही है उसे विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इसी बीच विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सीनियर स्काउट राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित उत्कर्ष गोंड को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया अन्त में सभी अतिथियों एवं सभी अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा स्काउट गाइड के प्रति जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़ श्री दिनेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।। सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी स्काउट गाइड सहित सभी अभिभावकों को मिष्ठान वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट ने किया।।।।।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏