*TV 20 NEWS || AZAMGARH : गुरुकुल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने पेश किए देशभक्ति के रंग*
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने पेश किए देशभक्ति के रंग
जीयनपुर। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार बनकट स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमित सिंह, निदेशक रमा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बासूपार अब्दुल वहाब तथा श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल शिवकुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ज़ूबी, बिंदू, श्रद्धा, राज, सतीश, संजीव, फ़िज़ा, हाजरा, इकरा और शिल्पी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।






