*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जीयनपुर में MENZO Fashion का भव्य शुभारंभ, हाजी समीम क्लॉथ हाउस वाले स्थान पर खुला नया प्रतिष्ठान*

 

जीयनपुर में पूर्व में हाजी समीम क्लॉथ हाउस के नाम से संचालित प्रतिष्ठान वाले स्थान पर अब MENZO Fashion का शुभारंभ हुआ है। प्रतिष्ठान का ग्रैंड ओपनिंग समारोह रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता संतोष सिंह ‘टीपू’ एवं मनीष मिश्रा पिंटू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक औरंगजेब आजमी को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। सभी ने MENZO Fashion के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता संतोष सिंह ‘टीपू’ ने कहा कि जीयनपुर में नए प्रतिष्ठानों का खुलना क्षेत्र के व्यापारिक विकास के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने MENZO Fashion के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने MENZO Fashion की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल संचालन की कामना की।
वहीं संचालक औरंगजेब आजमी ने कहा, “MENZO Fashion की शुरुआत क्षेत्रवासियों और ग्राहकों के विश्वास के साथ की गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराई जाए। हम सभी क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हैं।”
प्रतिष्ठान की ओर से क्षेत्रवासियों का हार्दिक स्वागत करते हुए बेहतर सेवा देने का भरोसा दिलाया गया।

bite- संचालक औरंगजेब आजमी