*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹38,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 20.08.2026*
*थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़*

*साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹38,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस।*

*पूर्व की घटना/ कृत कार्यवाही का विवरण-*
पीड़ित अजीत कुमार सिंह पुत्र श्री शमशेर सिंह, निवासी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया तथा खाते में ₹200 जमा करने के नाम पर जानकारी प्राप्त कर पीड़ित के खाते से कुल ₹42,999/- की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गयी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक खातों में सम्पर्क कर ₹39,592/- की धनराशि होल्ड करायी गयी। प्रयास के फलस्वरूप ₹38,000/- की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस (रिफंड) करा दी गयी है, जबकि शेष धनराशि को वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्प डेस्क, थाना कोतवाली एवं जनपद पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम- साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 सागर कुमार रंगू मय टीम।

जनता से अपील
अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर बैंक अधिकारी बनकर मांगी गयी किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर हेल्प डेस्क/थाने से सम्पर्क करें।