*TV 20 NEWS || AZAMGARH :डिजिटल अरेस्ट कर ₹26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–20.08.2026*
*थाना–साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*

*डिजिटल अरेस्ट कर ₹26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*
*डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर पीड़ित से ₹26.70 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार।*
*अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन व ₹2,070 नगद बरामद*
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता प्राप्त की गयी।
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण–*
वादी मुकदमा द्वारा थाना साइबर क्राइम पर सूचना दी गयी कि विभिन्न मोबाइल नम्बरों से व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को CIO अधिकारी बताते हुए खाते से गलत लेन-देन होने तथा उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत होने की बात कहकर भयभीत किया गया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर वादी से कुल ₹26,70,000/- अपने खातों में ट्रांसफर करा लिये गये।
इस सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 318(4), 319(2), 204 बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त *जहांगीर आलम पुत्र मो0 रईस, निवासी ग्राम मछली माहौल, लालकुर्ती, आमीनाबाद, लखनऊ, उम्र करीब 27 वर्ष का नाम प्रकाश* में आया। पुलिस टीम द्वारा जनपद लखनऊ पहुंचकर अभियुक्त को उसकी सहमति से थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ लाया गया। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों से घटना में संलिप्तता प्रमाणित होने पर दिनांक 20.08.2026 को समय 11:35 बजे थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
*अपराध का तरीका (Modus Operandi)*
अभियुक्त अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को विभिन्न मोबाइल नम्बरों से व्हाट्सएप कॉल करता था तथा स्वयं को पुलिस/अधिकारी बताकर खाते से गलत लेन-देन होने एवं मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लेता था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पीड़ितों से धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करा लेता था।
*बरामदगी–*
• 02 अदद मोबाइल फोन
• ₹2,070/- नगद
• विभिन्न मोबाइल नम्बरों से संबंधित सिम कार्ड
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0सं0 32/2026 धारा 318(4), 319(2), 204, 317(2) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
जहांगीर आलम पुत्र मो0 रईस, निवासी ग्राम मछली माहौल, लालकुर्ती, आमीनाबाद, लखनऊ, उम्र करीब 27 वर्ष।
*पुलिस टीम–*
प्र0नि0 राजकुमार सिंह, उ0नि0 रजत सिंह, का0 एजाज खान, का0 सभाजीत मौर्य, का0 विकास कुमार, का0 महिपाल यादव, थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ एवं का0 आलोक सिंह, सर्विलांस सेल।