*TV 20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–20.08.2026*
*थाना–जीयनपुर, जनपद–आजमगढ़*

*किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*पूर्व की घटना/इतिहास–* दिनांक 01.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गयी कि वादिनी मुकदमा की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष घरेलू सामान लेने हेतु घर से दुकान गयी थी, जो वापस घर नहीं आयी। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1)/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक 20.08.2026 को उ0नि0 जाफर खांन मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नागेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव, निवासी बीबीपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को लाटघाट बाजार में भुख्खल बाबा मंदिर जाने वाले मोड़ से समय करीब 08:40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 287/2026 धारा 137(2)/87/65(1)/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–* मु0अ0सं0 287/2026 धारा 137(2)/87/65(1)/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट थाना जीयनपुर तथा मु0अ0सं0 25/2018 धारा 147, 292, 352, 376, 465, 469, 504, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 जाफर खांन, का0 सिकन्दर यादव, का0 दीपक सिंह, का0 अमित सिंह, रि0का0 अंकित कुमार एवं रि0का0 अनूप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।